LIVE UPDATE

Arijit Singh के रिटायरमेंट पर बोले इस्माइल दरबार, कहा- ‘वो कोई मासूम नहीं है…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा से सबको चौंका दिया था। इसके बाद कई लोगों ने सिंगर के फैसले को सही बताया जबकि कुछ लोगों को उनका इतनी जल्दी संन्यास लेने का फैसला सही नहीं लगा।

संगीतकार इस्माइल दरबार इस लीग में शामिल होने वाले लेटेस्ट सेलेब हैं। इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह के इस निर्णय पर कमेंट किया। इस्माल दरबार ने अरिजीत के फैसले को बहादुर और बुद्धिमान बताया। इस्माइल दरबार ने कहा कि अरिजीत का ये फैसला एक बिजनेसमैन दिमाग से लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raveena Tandon Dog Attack: 14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ
Raveena Tandon Dog Attack: 14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ
August 8, 2026
Raveena Tandon dog attack incident: फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस्माइल दरबार को क्यों लगा बुरा?

इस्माइल दरबार ने सुभोजीत घोष के साथ बातचीत में अरिजीत सिंह के फैसले पर कहा, ‘मुझे सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मुझे कभी उनके साथ गाना करने का मौका नहीं मिला। मुझे अपने लिए सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता था और उन्हें एक अलग लाइट में देखना चाहता था। वह भी अपने साथी म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसा ही स्टाइल फॉलो कर रहे थे। वह जो करते हैं उसमें अच्छे हैं, मैं अपने काम में अच्छा हूं। हम मिलकर कुछ अलग करते। इसी बात से मैं परेशान था।’

इस्माइल दरबार ने आगे कहा-‘उन्होंने अपने बिजनेसमैन ब्रेन का इस्तेमाल किया। मैं यह कहना चाहूंगा कि अरिजीत सिंह कोई मासूम और भोला व्यक्ति नहीं है। वह बुद्धिमान हैं। वह एक सिंगर के तौर पर जितने अच्छे हैं, उनका फैसला भी उतना ही समझदारी वाला था। मैं इस बात से खुश हूं कि अगर वह यह नहीं करना चाहते, तो उन्हें यह नहीं करना चाहिए।’

ये खबर भी पढ़ें…
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
August 8, 2026
रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दो भाग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *