LIVE UPDATE

‘द केरल स्‍टोरी 2’ की Box Office पर अच्‍छी शुरुआत, पहले दिन गिनती के शोज में भी लाखों की कमाई

विवादों में घ‍िरी ‘द केरल स्‍टोरी 2’ आख‍िरकार शुक्रवार, 27 फरवरी की देर शाम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम में पहले जहां गुरुवार को केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्‍म की रिलीज पर 15 दिन की रोल लगा दी थी, वहीं शुक्रवार दोपहर हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने फैसला पलट दिया। रिलीज पर लगी रोक हटा दी गई। दिलचस्‍प ये कि मेकर्स ने भी आनन-फानन में फिल्‍म को देर शाम रिलीज कर दिया। लेकिन इससे भी अध‍िक चौंकाने वाली बात यह कि देर शाम 9 बजे या उसके बाद के रात के गिने-चुने शोज में रिलीज होने के बाद भी ‘द केरल स्‍टोरी’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की है। जाहिर तौर पर अब, दूसरे दिन जब सुबह से रात तक नियम‍ित शोज में यह फिल्‍म दिखाई जाएगी तो शनिवार से कमाई और बढ़ेगी। कुल मिलाकर, ‘द केरल स्‍टोरी 2’ को पहले वीकेंड में एक अच्‍छी शुरुआत मिलने वाली है।

विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी ‘द केरल स्‍टोरी 2’ को कामख्‍या नारायण सिंह ने डायरेक्‍ट किया है। यह साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर और इसी तरह विवादों में रही फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ का सीक्‍वल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raveena Tandon Dog Attack: 14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ
Raveena Tandon Dog Attack: 14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ
August 8, 2026
Raveena Tandon dog attack incident: फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘द केरल स्‍टोरी 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्‍टोरी 2’ ने पहले दिन देश में 75 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। सिनेमाघरों में देर शाम और रात के शोज में औसतन 17-18% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। सिनेमाघरों में इस वक्‍त शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के अलावा और कोई ऐसी फिल्‍म नहीं है, जो ‘द केरल स्‍टोरी 2’ को जरा भी टक्‍कर दे सके। 15 दिन पुरानी ‘ओ रोमियो’ भी अब 1-1.50 करोड़ के रेंज में कमाई कर रही है। जबकि ‘अस्‍सी’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘तू या मैं’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ लाखों में सिमट रही हैं।

‘द केरल स्‍टोरी 2’ का बजट, कास्‍ट और कहानी

‘द केरल स्‍टोरी 2’ का बजट 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है। ट्रेलर और टीजर में भारत के अलग-अलग राज्यों की कई जवान लड़कियां अपना दर्द बयान करती है। बताती हैं कि उन्‍हें प्‍यार के जाल में फंसाया गया और उनकी जिंदगी को बर्बाद किया गया। फिल्‍म मुसलमान लड़कों द्वारा हिंदी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर कथित धर्म परिवर्तन और समाज के दबाव पर बात करती है। फिल्‍म दावा करती है कि ‘अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट होगा।’ फिल्‍म में उल्‍का गुप्‍ता, अद‍िति भाटिया, ऐश्‍वर्या ओझा, सुम‍ित गहलावत, अर्जन सिंह और युक्‍तमा खोसला, प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
August 8, 2026
रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दो भाग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ से पहले ‘द केरल स्‍टोरी 2’ के सामने कोई नहीं

कामख्‍या नारायण सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस विवादित फिल्‍म के पास बॉक्‍स ऑफिस पर खुलकर कमाई करने का मौका है। बल्‍क‍ि सही मायने इसके सामने अब 19 मार्च 2026 से पहले कोई बड़ी फिल्‍म नहीं है। हालांकि, इस बीच 6 मार्च को ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ और ‘ना जाने कौन आ गया’, 13 मार्च को ‘किस्‍सा कोर्ट कचहरी का’ जैसी तीन छोटी फिल्‍में रिलीज होंगी। लेकिन ‘द केरल स्‍टोरी 2’ यदि दर्शकों को पसंद आती है या 2023 की तरह ही सिनेमाघरों में दर्शकों का सैलाब उमड़ता है, तो इसके पास ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ की रिलीज से पहले तक, अगले 19 दिन तक बंपर कमाई का मौका है।

क्‍या ‘द केरल स्‍टोरी’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘द केरल स्‍टोरी 2’?

‘द केरल स्‍टोरी 2’ अपनी पिछली फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ की तरह ही विवादित, और एक ऐसे विषय पर है, जिसको लेकर एक खास सोच के दर्शकों में उत्‍सकुता रहती है। बॉक्‍स ऑफिस पर ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ के बाद ‘द केरल स्‍टोरी’ की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता ने इस तरह की फिल्‍मों को बंपर कमाई का स्‍वाद चखाया। हालांकि, इसके बाद ‘बस्‍तर: द नक्‍सल फाइल्‍स’, ‘द साबरमी रिपोर्ट’, ‘जेएनयू’, और ‘द बंगाल फाइल्‍स’ जैसी फिल्‍में बुरी तरह पिटी भी। लेकिन ‘द केरल स्‍टोरी 2’ ने गिने-चुने शोज में ही पहले दिन जिस तरह कमाई की है, यह देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या यह ‘द केरल स्‍टोरी’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है, जिसने 2023 में देश में ₹241.74 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹302 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
September 18, 2026
नई दिल्ली। Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दावा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीजर-ट्रेलर देखकर और डायलॉग्‍स सुनकर यह लगता है कि फिल्‍म सांप्रदाय‍िक सद्भाव बिगाड़ने की क्षमता रखती है। यह पब्लिक ऑर्डर, शालीनता या नैतिकता में S. 5B(1) के तहत बताए गए आधारों के अंदर आता है, इसलिए फिल्म का एक पूरा असेसमेंट यह पहचानने के लिए जरूरी हो सकता है कि उसमें सेंसिटिव कंटेंट है या नहीं, जिसमें इंटरफेथ डायनामिक्स और विज़ुअल प्रेजेंटेशन का ट्रीटमेंट शामिल है।

जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस, केरल हाई कोर्ट

‘द केरल स्‍टोरी 2’ की रिलीज पर सिंगल बेंच ने लगाई थी 15 दिनों की रोक

‘द केरल स्‍टोरी 2’ के ख‍िलाफ केरल हाई कोर्ट में श्रीदेव नंबूदरी नाम के एक बायोलॉजिस्‍ट ने याचिका दायर की। आरोप लगाया कि यह फिल्‍म ‘प्रोपेगेंडा’ से प्रेरित है। फिल्‍म में अलग-अलग राज्यों के महिलाओं की कहानी है, लेकिन टाइटल में ‘केरल’ है, जो राज्य को बदनाम करने की साजिश है। इस पर कई दिनों की जिरह के बाद जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की सिंगल बेंच ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए रिलीज पर 15 दिन की अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को भी फटकारा कि उन्‍होंने अपना काम ठीक से नहीं किया, रिव्‍यू करने में गाइडलाइंस को फॉलो नहीं किया गया, इसलिए इसे दोबारा रिव्‍यू कीजिए। सिंगल बेंच ने यह भी कहा कि टीजर-ट्रेलर देखकर और डायलॉग्‍स सुनकर यह लगता है कि फिल्‍म ‘सांप्रदाय‍िक सद्भाव बिगाड़ने की क्षमता’ रखती है।

हाई कोर्ट के ड‍िव‍िजन बेंच ने पलटा फैसला, रिलीज की अनुमति

इस केस में बड़ा मोड़ तब आया, जब 27 फरवरी, शुक्रवार दोपहर हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर ही रोक लगा दी। जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने 15 दिनों की रोक वाले आदेश पर स्‍टे लगाया और मेकर्स को रिलीज की अनुमति दे दी। लगे हाथ मेकर्स ने भी देर शाम ही सिनेमाघरों में फिल्‍म रिलीज कर दी। यानी फिल्‍म उसी दिन रिलीज हुई, जिस दिन यह पहले से तय थी। डिविजन बेंच का फैसला आने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ के लिए देर शाम 9:00 बजे और उसके बाद के शोज के टिकट कटने लगे। टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म BookMyShow पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद जैसे महानगरों में देर शाम के बाद हर थिएटर में कम से कम 2-3 शोज दिखाए गए।

सीक्वल में बिना किसी आधार के पूरे राज्य को बदनाम करने वाली गलत और घिसी-पिटी बातें हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने से ही पता चलता है कि कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं पर आधारित है और मुख्य रूप से भारत के उत्तरी हिस्से में होती है। फिर भी, टाइटल और सीन राज्य को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश करते हैं।
श्रीदेव नंबूदरी, याच‍िकाकर्ता

कौन हैं याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी, ‘द केरल स्‍टोरी 2’ पर लगाए हैं ये आरोप

खुद को मलयाली ब्राह्मण बताते हुए, याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी ने सीक्वल फिल्‍म के कंटेंट और टाइटल दोनों पर सवाल उठाए हैं। अपनी अर्जी में उन्‍होंने कहा है कि यह फिल्‍म गलत तरीके से केरल और उसके लोगों को टारगेट करता है। कन्नूर जिले के चित्तरीपरम्बा के रहने वाले श्रीदेव नंबूदरी ने CBFC द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2’ को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की मांग करते हुए कहा है, ‘सेंसर बोर्ड यह ठीक से जांचने में फेल रहा कि फिल्म का कंटेंट पब्लिक ऑर्डर, शालीनता, नैतिकता या राष्ट्रीय अखंडता के लिए खतरा बन सकता है, जैसा कि सिनेमैटोग्राफ एक्ट के सेक्शन 5B के तहत जरूरी है। सीक्वल में ‘बिना किसी आधार के पूरे राज्य को बदनाम करने वाली गलत और घिसी-पिटी बातें हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने से ही पता चलता है कि कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं पर आधारित है और मुख्य रूप से भारत के उत्तरी हिस्से में होती है। फिर भी, टाइटल और सीन राज्य को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश करते हैं। यह सद्भाव को बिगाड़ सकता है, सांप्रदाय‍िकता को बढ़ावा देता है।’

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *