LIVE UPDATE

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय, इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच अब विजय की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में आ गई है. खबर है कि एक्टर की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने एक्टर के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है. शादी के करीब 27 साल बाद ये कपल तलाक लेने जा रहा है.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
एक्टर विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वो इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, ये रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
September 18, 2026
नई दिल्ली। Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दावा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल करने पर लगाई रोक
अदालत में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किए, तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा. संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया. उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं. याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है. संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है.

दो साल से रह रहे हैं अलग
संगीता और थलपति विजय पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है. वहीं विजय, जिन्हें उनके फैंस थलापति के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Sidharth Kiara Baby Announcement: दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ ने ऐसे दी गुड न्यूज
Sidharth Kiara Baby Announcement: दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ ने ऐसे दी गुड न्यूज
October 7, 2026
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कपल ने सोशल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी को हुए हैं 27 साल
बता दें कि विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Rise And Fall 2 में बड़ा झटका! करण पटेल ने बीच में छोड़ा शो, तेजू भैया भी हुए बाहर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Rise And Fall 2 में बड़ा झटका! करण पटेल ने बीच में छोड़ा शो, तेजू भैया भी हुए बाहर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
October 8, 2026
Karan Patel Tej Pratap Exit: हिंदी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन चल रहा है. शो को फैंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *