LIVE UPDATE

‘मैं फोकस नहीं कर पा रही…’ Dhurandhar 2 देखने के बाद कैसा था Yami Gautam का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने सुनाया रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) को आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म ‘हक’ में देखा गया था। इस मूवी में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे और फिल्म तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित थी।

थिएटर में रिलीज के समय मूवी को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन हक जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर यामी की तारीफ की तो मानों बाढ़ ही आ गई। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट और फराह खान जैसे सेलेब्स जो अक्सर उनकी तारीफ करने से बचते थे यामी की तारीफ के पुल बांधते नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भी पढ़ें- पैन इंडिया साउथ फिल्मों को तबाह कर देगी Dhurandhar 2, राम गोपाल वर्मा ने किया चौंकाने वाला दावा

19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर

ये खबर भी पढ़ें…
Alpha Trailer Out: Alia-Sharvari की जोड़ी एक्शन मोड में, Bobby Deol से भिड़ंत और आखिर में मिला बड़ा सरप्राइज
Alpha Trailer Out: Alia-Sharvari की जोड़ी एक्शन मोड में, Bobby Deol से भिड़ंत और आखिर में मिला बड़ा सरप्राइज
June 18, 2026
YRF Spy Universe की नई फिल्म "Alpha" का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस बार कहानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इन सबके बीच उनके पति आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ का भी काफी चर्चा है। मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है लेकिन यामी ने फिल्म देखने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। एक्ट्रेस ने आदित्य धर के डायरेक्शन की जमकर तारीफ की।

यामी ने धुरंधर 2 देखकर क्या कहा?

ये खबर भी पढ़ें…
3 Idiots 2: रैंचो, फरहान और राजू की होगी वापसी! राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर दिए बड़े संकेत
3 Idiots 2: रैंचो, फरहान और राजू की होगी वापसी! राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर दिए बड़े संकेत
June 23, 2026
न्यूज़ डेस्क।  बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूज18 से बात करते हुए, यामी से अप्रत्यक्ष रूप से पूछा गया कि क्या उनकी कोई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है, जिसका इशारा धुरंधर 2 की ओर था। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए यामी हंस पड़ीं और कहा कि धुरंधर के बारे में कोई भी जानकारी केवल उनके पति ही दे सकते हैं। धुरंधर 2 के बारे में आगे बात करते हुए, अभिनेत्री ने इसे ‘बेहद असाधारण’ बताया और खुलासा किया कि इसे देखने के बाद वह ‘बहुत भावुक’ हो गई थीं।

यामी ने बताया कि उन्हें उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी और वह आदित्य से तुरंत कुछ नहीं कह सकी, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वो किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं।

आदित्य से कुछ बोल नहीं पाईं यामी

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई, मुझे कुछ देखना था, लेकिन मैं देख नहीं पाई। मैं बस बाहर खूबसूरत सूर्यास्त देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य को क्या बताऊंगी। मैं फिल्म को लेकर अपनी भावनाओं और अपने अनुभव को सही ठहराना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और देश से प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की है। धुरंधर 2 एक ऐसा अनुभव होगा जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे।”

इससे पहले रिलीज हुई धुरंधर पार्ट 1 ने भी कमाई के नए झंड़े गाड़े। रिलीज के महज तीन हफ्तों के भीतर ही इसने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी।

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *