LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण

रायपुर, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर आज विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों के कारण देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर दशहरा तथा अन्य लोकपर्व बस्तर की समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि कार्यशाला की थीम ‘मुस्कुराता बस्तर’ इन्हीं सकारात्मक पहलुओं को कार्टून कला के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति देना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI से आरक्षक तक बदले गए, देखें लिस्ट
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI से आरक्षक तक बदले गए, देखें लिस्ट
November 16, 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 337...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट माधव जोशी तथा पुणे के प्रसिद्ध कैरिकेचर कलाकार श्री शुभम जिंदे लाइव डेमो के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट कार्टून और कैरिकेचर बनाने का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को कार्टून कला के सामाजिक, रचनात्मक और रोजगारपरक पक्षों से भी परिचित कराया जाएगा।

कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और बस्तर की सकारात्मक पहचान को कला के माध्यम से देशभर तक पहुंचाया जा सके। ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने का रचनात्मक प्रयास है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रालय में दो विभागों की समीक्षा करेंगे CM साय: शाम को क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवार्ड में होंगे शामिल
मंत्रालय में दो विभागों की समीक्षा करेंगे CM साय: शाम को क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवार्ड में होंगे शामिल
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *