LIVE UPDATE
Trending

CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी

रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, करीब 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जल्द जारी हो सकते हैं। अंतिम सूची तैयार कर ली गई है और शासन स्तर से मंजूरी मिलते ही आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

1600 प्रस्तावों से शुरू हुई प्रक्रिया, अब 700 नाम अंतिम सूची में

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में नेताओं की अनुशंसा और प्राप्त आवेदनों के आधार पर करीब 1,600 शिक्षकों के स्थानांतरण प्रस्ताव तैयार किए गए थे। संख्या अधिक होने पर सूची वापस भेजी गई और इसमें कटौती के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Health: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला मदर मिल्क बैंक, विश्व स्तनपान सप्ताह पर 10 माताएं होंगी ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित
CG Health: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला मदर मिल्क बैंक, विश्व स्तनपान सप्ताह पर 10 माताएं होंगी ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार 6 अगस्त को राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद लगभग 1,000 शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार की गई। अंतिम समीक्षा के दौरान करीब 400 नाम मापदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण हटा दिए गए। अब अंतिम सूची में लगभग 700 शिक्षकों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इन श्रेणियों के शिक्षकों के नाम हटाए गए

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूची से उन शिक्षकों के नाम हटाए गए हैं जिनका स्थानांतरण शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकता था। इनमें शामिल हैं युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) से प्रभावित शिक्षक,  एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, ऐसे शिक्षक जिनके स्थानांतरण से स्कूल शिक्षकविहीन हो सकते थे, अधिसूचित क्षेत्रों से गैर-अधिसूचित क्षेत्रों में स्थानांतरण के प्रकरण, अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक, विभाग का मानना है कि इन श्रेणियों के शिक्षकों का तबादला होने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग की चुप्पी, मंजूरी के बाद जारी होंगे आदेश

हालांकि शिक्षा विभाग ने अब तक सूची को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों ने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि अंतिम सूची तैयार है और शासन से हरी झंडी मिलते ही तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की तैयारी

इस बीच शिक्षा विभाग शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में भी काम कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत शिक्षक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन, दस्तावेजों का सत्यापन और पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग का मानना है कि ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, रिकॉर्ड का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए अन्य राज्यों की ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था का भी अध्ययन किया जा रहा है।

आधिकारिक आदेश का इंतजार

फिलहाल न तो तबादला सूची और न ही ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी हुआ है। अंतिम निर्णय शासन की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। ऐसे में प्रदेश के हजारों शिक्षकों की निगाहें अब संभावित तबादला आदेशों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *