LIVE UPDATE

CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध

बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव (62) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करते हुए मामले को बेहद गंभीर माना और कड़ी टिप्पणी की कि प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक करना हत्या से भी अधिक जघन्य अपराध है, क्योंकि इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विभू दत्त गुरू की एकलपीठ में हुई। अदालत ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं। आदेश में अदालत ने टिप्पणी की कि “बाड़ ही खेत को खाने लगे” जैसी स्थिति ऐसे मामलों में दिखाई देती है, जहां गोपनीयता की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही उस भरोसे को तोड़ देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
November 13, 2026
रायपुर/कोरबा। होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटे को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का आरोप

सीबीआई के अनुसार, वर्ष 2020 से 2022 के दौरान जब CGPSC की राज्य सेवा परीक्षा आयोजित हुई, तब जीवन किशोर ध्रुव आयोग के सचिव थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने अपने पद की गोपनीय जिम्मेदारी का उल्लंघन करते हुए मुख्य परीक्षा के गोपनीय प्रश्नपत्र अपने बेटे सुमित ध्रुव को उपलब्ध कराए।

छापे में मिले प्रश्नपत्र और उत्तर

सीबीआई की ओर से भिलाई स्थित आवास पर की गई तलाशी के दौरान पेपर-7 (सामान्य अध्ययन) के उत्तर तथा पेपर-2 (निबंध) की प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका (Question-cum-Answer Booklet) की प्रतियां बरामद हुईं। जांच में पाया गया कि मुख्य परीक्षा के पेपर-7 के 47 में से 42 प्रश्न वही थे, जो आरोपी के घर से जब्त दस्तावेजों में मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CS ने ली हाईलेवल मीटिंग, आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान
CS ने ली हाईलेवल मीटिंग, आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान
November 13, 2026
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी कलेक्टर बना बेटा

जांच एजेंसी का आरोप है कि प्रश्नपत्र लीक का लाभ मिलने के बाद जीवन किशोर ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ। हालांकि, बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने पहले ही आयोग को अपने बेटों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दे दी थी और वे गोपनीय कार्यों से स्वयं को अलग कर चुके थे।

बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि जीवन किशोर ध्रुव सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, 18 सितंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं और सह-आरोपियों को मिली राहत के आधार पर उन्हें भी जमानत दी जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahadev Betting App Case: CBI के बाद अब ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर! जेल से PMLA कोर्ट पहुंचा आरोपी
Mahadev Betting App Case: CBI के बाद अब ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर! जेल से PMLA कोर्ट पहुंचा आरोपी
November 13, 2026
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का दायरा अब और बढ़ता दिखाई दे रहा है। CBI की आठ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत?

हाईकोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि एक वरिष्ठ लोकसेवक की जिम्मेदारी सामान्य व्यक्ति से कहीं अधिक होती है। सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज, गवाहों के बयान और आरोपी के घर से हुई बरामदगी प्रथम दृष्टया साजिश में उनकी सीधी भूमिका की ओर संकेत करती है।

अदालत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की पवित्रता और जनता के विश्वास पर इस तरह के अपराध का गंभीर असर पड़ता है। ऐसे मामलों में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं होगा। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *