LIVE UPDATE
Trending

CG Service Setu: सेवा सेतु पोर्टल पर रिकॉर्ड प्रदर्शन, प्रदेश में नंबर-1 बने बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा; वित्त मंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में संचालित सेवा सेतु पोर्टल के उत्कृष्ट संचालन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वीएलई (Village Level Entrepreneur) निर्दोष लकड़ा को राज्य का टॉप ट्रांजैक्शन VLE चुना गया है। वर्ष 2025-26 में उन्होंने 13,912 आवेदनों का सफल निराकरण कर यह उपलब्धि हासिल की।

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्दोष लकड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13,912 आवेदनों का किया सफल निराकरण

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 के दौरान निर्दोष लकड़ा ने सेवा सेतु पोर्टल के जरिए 13,912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नाम रोशन किया, बल्कि प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक नई मिसाल भी कायम की है।

ग्रामीणों को घर के पास मिल रही सरकारी सेवाएं

जिले में सेवा सेतु पोर्टल के प्रभावी संचालन से ग्रामीणों को अब आय, जाति, निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित कई शासकीय सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अधिकांश सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीक और जनसेवा का बेहतर उदाहरण

निर्दोष लकड़ा ने तकनीक का प्रभावी उपयोग और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की है। उनका सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए केवल दस्तावेज बनवाने का केंद्र नहीं, बल्कि भरोसेमंद समाधान का माध्यम बन गया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद निर्दोष लकड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से प्रत्येक नागरिक का जीवन आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि जब लोगों का समय और संसाधन बचते हैं तथा उन्हें बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलती हैं, तभी डिजिटल भारत और सुशासन का उद्देश्य वास्तविक रूप से पूरा होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार का मानना है कि बलरामपुर जिले में सेवा सेतु पोर्टल का प्रभावी क्रियान्वयन प्रदेश में डिजिटल सेवा विस्तार और सुशासन की दिशा में एक सफल मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *