बिलासपुर ब्रेकिंग: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया किराया न देने वाली 20 दुकानें सील

बिलासपुर, 3 जुलाई 2026: नगर निगम प्रशासन ने बकाया राजस्व की वसूली के लिए शुक्रवार को तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की। निगम आयुक्त अंकुर पांडेय के निर्देश पर टीम ने किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 20 दुकानों को सील कर दिया।
नगर निगम के अनुसार, सील की गई दुकानों के मालिकों को पूर्व में कई बार नोटिस दिए गए थे और बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। लगातार आदेशों की अनदेखी और बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण निगम को अंततः सीलिंग की यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिन दुकानों पर लंबे समय से बकाया राशि लंबित है, उनके खिलाफ निगम का यह सख्त रुख आगे भी बरकरार रहेगा।

नगर निगम ने अन्य सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया किराया और अन्य शुल्क जमा करें ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।









