LIVE UPDATE
Trending

CG Liquor Scam: शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त के साथ मिली राहत

नई दिल्ली/रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। हालांकि, अदालत ने जमानत के साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं रह सकेंगे। उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा और न्यायालय द्वारा निर्धारित अन्य सभी शर्तों का भी पालन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनवर ढेबर का नाम छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन पर शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, अनवर ढेबर अन्य मामलों में भी आरोपी हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद उन्हें निर्धारित शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत का लाभ मिलेगा। अदालत के आदेश के अनुसार, जमानत की शर्तों का उल्लंघन होने पर राहत वापस भी ली जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की आगे की सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी। वहीं, जांच एजेंसियां अपने स्तर पर अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी रखेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *