LIVE UPDATE

“392 बनाम 0” सड़क से सदन तक बिलासपुर की आवाज शून्य, सवाल पूछेंगे तो मंत्री कैसे बनेंगे? शैलेष पाण्डेय का विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला…मंत्री पद के लिए कर रहे राजनीति

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बिलासपुर विधानसभा सीट को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने मौजूदा भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर विधानसभा में पूरी तरह ‘मौन’ रहने का गंभीर आरोप लगाया है। बिलासपुर प्रेस क्लब में एक तीखी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पांडेय ने दोनों नेताओं के कार्यकाल के दौरान पूछे गए सवालों के आंकड़ों की तुलना करते हुए “392 बनाम 0” का बड़ा राजनीतिक मुद्दा उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
November 16, 2026
रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिशों के बीच पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं बिलासपुर की उस आवाज़ को उठाने आया हूं, जिसे हमारे वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विधानसभा में पूरी तरह खामोश कर दिया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस कार्यकाल में अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, लगभग हर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की मांगों को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछ रहा है।
आज मैं अग्रवाल जी से सीधा सवाल पूछता हूँ— क्या कारण है कि आप सरकार से सवाल पूछने से डर रहे हैं? क्या मंत्री बनने की उम्मीद में आपने बिलासपुर की जनता के सवालों पर चुप्पी साध ली है?


असल बात यह है कि विधायक जी जनता की आवाज़ उठाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। वे केवल फिर से मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। और अपने इसी मंत्री पद के सपने को पूरा करने के चक्कर में, वे मुख्यमंत्री और सरकार के सामने बिलासपुर की जनता की जायज आवाज़ को दबा रहे हैं, घुटने टेक रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
November 17, 2026
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को 'फ्यूज बल्ब' बताते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


वे सरकार से डर रहे हैं कि कहीं सवाल पूछने से उनका मंत्री पद न कट जाए। विधायक का काम सरकार की हां में हां मिलाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना होता है।


आप खुद देखिए, हमारे पड़ोस के जितने भी विधायक हैं, चाहे वो सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के—बिल्हा से धरमलाल कौशिक जी को देख लीजिए, बेलतरा से सुशांत शुक्ला जी को देख लीजिए, तखतपुर से धरमजीत सिंह जी हों या कुरुद से अजय चंद्राकर जी—ये सभी विधायक लगातार अपने क्षेत्र की बिजली, सड़क, पानी, विकास योजनाओं और जनता की मांग को लेकर सदन में गूंज रहे हैं, सरकार को घेर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
November 17, 2026
रायपुर, 17 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


लेकिन मैं बिलासपुर की जनता से पूछना चाहता हूं—क्या किसी ने विधानसभा में बिलासपुर की आवाज सुनी?
दुर्भाग्य की बात है कि आठ-आठ सत्र बीत गए, लेकिन बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। एक भी ऐसा मुद्दा नहीं उठा पाए, जो इस शहर की जनता की पीड़ा को या मांग को सामने रखता हो।

आज बिलासपुर जलभराव से परेशान है, अपराध बढ़ रहे हैं, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है, सड़कें टूटी हुई हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं सवालों के घेरे में हैं, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद हो रही है, कोनी का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ठेके पर दिए जा रहे हैं, अपोलो में गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है, स्वास्थय विभाग लचर है, शहर में पानी की सप्लाई भी अपूर्ण है, लोग ठंडी में भी पियासे रहे हैं, 3C, 4C, हवाई सेवा वर्षों पुरानी मांग रही है, जो कभी भी उन्होंने नहीं उठाई, इतने सारे मुद्दे होने के बावजूद विधानसभा में बिलासपुर की आवाज आखिर क्यों नहीं उठ रही?
बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल जी बिलासपुर की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इन 8 बैठकों में विधायक जी ने सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा। बिलासपुर की जनता की एक भी समस्या को सदन के पटल पर नहीं रखा। बिलासपुर के विधायक जी तो पहले नगर से गायब रहते ही थे, अब बिलासपुर का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा से भी गायब हो चुका है।


“मैं अमर अग्रवाल जी को याद दिलाना चाहता हूँ—जब मैं बिलासपुर का विधायक था, प्रदेश में हमारी अपनी (कांग्रेस की) सरकार थी। अपनी सरकार होने के बावजूद मैंने जनता के मुद्दों से कभी समझौता नहीं किया। मैंने बिलासपुर के हक के लिए अपनी ही सरकार से 392 सवाल पूछे थे! 392 बार बिलासपुर की आवाज़ को विधानसभा में बुलंद किया था। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि सवाल पूछने से कोई नाराज़ होगा। मेरा धर्म जनता की आवाज उठाना था और मैंने वही किया।


मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि बिलासपुर किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की कीमत नहीं चुकाएगा। बिलासपुर की जागरूक जनता विधायक जी की इस कायरता और निष्क्रियता को देख रही है, यह शहर जवाब मांग रहा है और जनता जानना चाहती है कि उसका विधायक आखिर सदन में मौन क्यों है? और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।
कांग्रेस पार्टी बिलासपुर की जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। हम सड़क से लेकर विधानसभा तक हर जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *