LIVE UPDATE

रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल

रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना में ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) और एक महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर राजीव भवन के सामने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खम्हारडीह थाना, रक्षित केंद्र तथा अन्य थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिस बल से धक्कामुक्की करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
July 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफआईआर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ियां और जूते फेंके। इस दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में चोट आई। इसके अलावा कुल 16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की इस कार्रवाई से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के बाद खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

पुलिस ने एफआईआर में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा और अमित तिवारी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191, 121(1), 221 और 132 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *