Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भरनी स्थित दो ढाबों में दबिश देकर 32 पाव देशी शराब और अलग-अलग ब्रांड की 9 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 10,560 रुपये बताई गई है। मामले में दोनों ढाबा संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों की पतासाजी के लिए मुखबिर तैनात किए थे।

16 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी स्थित हॉलिडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा में कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों ढाबों में दबिश दी।
हॉलिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब बरामद
पुलिस ने हॉलिडे इन ढाबा में तलाशी के दौरान 32 पाव देशी शराब बरामद की। इसकी कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक श्यामकुमार जायसवाल (45), पिता स्व. फुदुराम जायसवाल, निवासी सीआरपीएफ गेट के सामने भरनी, थाना सकरी को गिरफ्तार किया है।

मम्मी द ढाबा से अंग्रेजी शराब की 9 बोतलें जब्त
दूसरी कार्रवाई मम्मी द ढाबा में की गई। यहां से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 9 बोतलें बरामद कीं।
-
5 बोतल मैकडॉवेल
ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोजSeptember 17, 2026रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में... -
3 बोतल सिग्नेचर
-
1 बोतल रॉयल चैलेंज
जब्त शराब की कीमत 8,000 रुपये बताई गई है।
इस मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक नवीन श्रीवास (31), पिता दिनेश श्रीवास, निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
सकरी पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 858/2026 और 859/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।









