राघव चड्डा APP छोड़ क्यों गए BJP में, खुद दिया जवाब, बताए उनके पास था ये नीट ऑप्शन
AAP के पूर्व नेता राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करने के बाद आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात राखी जिसमे उन्होंने बताया की उन्हें ये कदम क्यों उठाना पड़ा
राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार लोगों के मैसेज मिल रहे हैं। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग इस पूरे मामले को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक सफर पर विचार करने के बाद उन्हें “एक कठिन फैसला लेना पड़ा”।

चड्ढा ने पार्टी के अंदरूनी हालात पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि AAP के भीतर माहौल धीरे-धीरे खराब होता गया और काम करने की स्वतंत्रता कम होती चली गई। उनके मुताबिक, फैसले लेने की प्रक्रिया सीमित हो गई थी और नेताओं के लिए अपनी बात खुलकर रखना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी का माहौल “टॉक्सिक” होता जा रहा था।
उन्होंने याद दिलाया कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे और करीब 15 साल तक पार्टी को खड़ा करने और मजबूत करने में लगे रहे। लेकिन हाल के हालात ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अंदर लंबे समय से मतभेद और खींचतान चल रही थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है। चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था, जिसे भी इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, चड्ढा ने साफ किया कि वे आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

कुल मिलाकर, सात सांसदों के जाने की खबर और चड्ढा के बयान ने AAP के भीतर चल रही अंदरूनी स्थिति को उजागर कर दिया है। इसे पार्टी के लिए संसद में एक बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।









