LIVE UPDATE

Bihar New CM; सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई सरकार का आगाज़


बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। खास बात यह है कि वे बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शपथ के बाद विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह नीतीश कुमार के भरोसे का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राज्य को जिस दिशा में आगे बढ़ाया गया है, नई सरकार उसी राह पर काम जारी रखेगी।

वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी साफ किया कि सरकार पहले से चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर देगी।

नई सरकार के गठन के साथ ही अब लोगों की नजरें इस पर हैं कि आने वाले दिनों में सरकार किन प्राथमिकताओं के साथ काम शुरू करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
August 10, 2026
- नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के परोक्ष प्रतिनिधित्व पर सरकार का बड़ा फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारीबिलासपुर, 10...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *