LIVE UPDATE

IND vs AFG: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने किए तीन बड़े बदलाव, सीरीज जीतने के बाद युवाओं को मिला मौका

डेस्क टीम. भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया बदले हुए संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने अंतिम मैच में तीन अहम बदलाव करते हुए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया है और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

इस मुकाबले में केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं हाल ही में टीम से जुड़े तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी।

भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव शामिल हैं।

मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में आता तो वह भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते, क्योंकि चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी नजर आ रही है।

गिल ने बताया कि टीम इस मैच में रन चेज करने की अपनी क्षमता को और बेहतर करना चाहती है। उनका कहना था कि बड़े लक्ष्य का पीछा करने में निरंतरता लाना टीम का फोकस है और इसी वजह से अंतिम वनडे में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पहला वनडे सात विकेट से जीता गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 170 रन के बड़े अंतर से हराया था। अब भारतीय टीम की नजर आखिरी मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
June 25, 2026
रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की प्रक्रिया को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *