LIVE UPDATE

कैबिनेट की बैठक से लेकर वृक्षारोपण तक, जानिए CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम

CM साय आज लेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, शाम को बीएसएफ कैंप के पास करेंगे वृक्षारोपण

रायपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से रवाना होकर 11:25 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय कार्यों के लिए समय आरक्षित रखा गया है।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 5:10 बजे रायपुर जिले में ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास पहुंचेंगे। यहां 5:10 बजे से 5:40 बजे तक आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे वहां से प्रस्थान कर 6:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।


ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
June 23, 2026
जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *