LIVE UPDATE

बिहार में नई सरकार का विभाग बंटवारा, सीएम सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग



बिहार में नई सरकार बनने के कुछ ही घंटों के भीतर विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सिफारिश पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास ही सबसे ज्यादा यानी 29 विभागों की जिम्मेदारी रखी है। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, नगर विकास, उद्योग, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज जैसे अहम विभाग शामिल हैं। इससे साफ है कि सरकार के शुरुआती दौर में सीएम खुद कई बड़े और महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभालेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, परिवहन और भवन निर्माण जैसे विभाग दिए गए हैं। इन विभागों को सरकार के कामकाज में बेहद अहम माना जाता है।

सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने ज्यादा विभाग अपने पास रखे हैं। आने वाले समय में इसमें बदलाव भी संभव है।

नई सरकार के गठन के साथ ही अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार अपने कामकाज की शुरुआत किस तरह करती है और जनता से जुड़े मुद्दों पर कितनी तेजी से फैसले लेती है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
August 10, 2026
- नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के परोक्ष प्रतिनिधित्व पर सरकार का बड़ा फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारीबिलासपुर, 10...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *