LIVE UPDATE
Trending

IRCTC चारधाम यात्रा पैकेज 2026: जानिए बुकिंग, तारीखें और किराए की पूरी जानकारी

न्यूज़ डेस्क: देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने वर्ष 2026 के लिए अपने विशेष चारधाम यात्रा पैकेज की घोषणा कर दी है। इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के चारों पवित्र धामों – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – के दर्शन कराए जाएंगे।

 दिल्ली से शुरू होगी यात्रा (सड़क मार्ग)

IRCTC के अनुसार, इस चारधाम यात्रा का संचालन दिल्ली से किया जाएगा और पूरी यात्रा सड़क मार्ग (Road Trip) के जरिए पूरी होगी। यह पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए सबसे बेस्ट है जो एक ही टूर में चारों धामों की यात्रा पूरी व्यवस्थित तरीके से करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 यात्रा का शेड्यूल और महत्वपूर्ण तारीखें (2026)

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए IRCTC ने अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग बैच तय किए हैं। आगामी तारीखें इस प्रकार हैं:

  • जून 2026: 1 जून, 12 जून और 24 जून

    ये खबर भी पढ़ें…
    CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
    CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
    June 23, 2026
    बिलासपुर, 23 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हाईवे पर तेज...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • सितंबर 2026: 1 सितंबर, 12 सितंबर और 24 सितंबर

  • अक्टूबर 2026: 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर

    ये खबर भी पढ़ें…
    शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
    शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
    June 23, 2026
    जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोट: यात्रा के हर बैच में सीटों की संख्या सीमित रखी गई है। प्रत्येक बैच में केवल 20 यात्रियों को ही शामिल किया जाएगा।

चारधाम यात्रा पैकेज की कीमत (टूर कॉस्ट)

IRCTC ने ठहरने की व्यवस्था (Occupancy) के आधार पर पैकेज की कीमतें तय की हैं, जो इस प्रकार हैं:

ऑक्यूपेंसी प्रकार प्रति व्यक्ति शुल्क (INR)
सिंगल ऑक्यूपेंसी (अकेले रुकने पर) ₹ 75,000/-
डबल ऑक्यूपेंसी (दो लोगों के साथ शेयरिंग) ₹ 62,000/-
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (तीन लोगों के साथ शेयरिंग) ₹ 57,000/-

बच्चों के लिए शुल्क (5 से 11 वर्ष तक):

  • अतिरिक्त बिस्तर (With Bed) के साथ: ₹ 30,000/-

  • बिना अतिरिक्त बिस्तर (Without Bed) के: ₹ 20,000/-

सीमित सीटें: जल्द करें बुकिंग

IRCTC का कहना है कि इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराना है। चूंकि हर बैच में केवल 20 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते अपनी बुकिंग पक्की कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *