एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे का आगाज: कल पीएम मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता
Noida International Airport उद्घाटन की तैयारियां तेज, पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता
उत्तर प्रदेश और Delhi-NCR के लिए लंबे समय से इंतजार का केंद्र बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब उद्घाटन की दहलीज पर है। CM Yogi Adityanath ने संकेत दिया है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा | इस बड़े कार्यक्रम में PM Narendra Modi लोकार्पण करेंगे | इसी को देखते हुए मौके पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
यह सिर्फ एक नया एयरपोर्ट नहीं, बल्कि उत्तर भारत के एविएशन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय विकास का नया केंद्र माना जा रहा है। खासकर Delhi-NCR, Noida, Great Noida, Yamuna Expressway Belt और Western UP के लिए यह परियोजना आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Noida International Airport के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत और एशिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक के रूप में तैयार किया गया है।
इस एयरपोर्ट का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि Delhi के Indra Gandhi International Airport पर बढ़ते दबाव के बीच यह दूसरे बड़े Air Hub की भूमिका निभा सकता है। इससे न सिर्फ Delhi Airport पर यात्री भार कम होगा, बल्कि Western UP के लाखों लोगों को भी उड़ान के लिए Delhi तक निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Jewar Airport का पहला चरण शुरू होते ही यह सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। यही नहीं, आगे के चरणों में इसकी क्षमता को और विस्तार देने की योजना है, जिससे यह देश के सबसे बड़े Air Network में शामिल हो सके। रिपोर्टों के मुताबिक, एयरपोर्ट का विकास फेज़-वाइज मॉडल पर किया जा रहा है, ताकि बढ़ती यात्री संख्या और कार्गो मूवमेंट के अनुसार इसे लगातार अपग्रेड किया जा सके।











