LIVE UPDATE

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर पत्थर से कुचला सर

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अपने के पास एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम पथरो निवासी निखिल गोस्वामी (28 वर्ष)  के रूप में हुई है। निखिल बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के तौर पर काम करता था और जिम संचालन से भी जुड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात निखिल कोटा स्थित जिम आया था। इसके बाद वह अपने गांव जाने वाले मार्ग पर दो परिचित युवकों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में कुछ युवक वहां पहुंचे और  हमलावरों ने पहले निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर भारी पत्थर से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल निखिल को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय और कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार  निखिल की पहचान कोटा क्षेत्र की एक महिला से थी, जिसे लेकर महिला के पति को संदेह था। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
September 10, 2026
बिलासपुर। शहर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। TNC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *