LIVE UPDATE

CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर

सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के विकास को शुक्रवार को बड़ी रफ्तार मिली। ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को 121 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के 38 विकास कार्यों की सौगात दी। दोनों नेताओं ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इनमें करीब 79.25 करोड़ रुपए के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 42.46 करोड़ रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सक्ती जिले में सड़क कनेक्टिविटी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को पूरा करने की दिशा में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22 किलोमीटर सड़क से लेकर 12 किमी सड़क चौड़ीकरण तक

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में 25.82 करोड़ रुपए की लागत से देवरघटा, बरतुंगा, तुलसीडीह, अण्डा, चरौदा होते हुए सपिया नहरपार तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है।

इसी तरह करीब 15.30 करोड़ रुपए की लागत से छुहीपाली से कटेकोनी बड़े-कर्राखई-ठाकुरपाली होते हुए सेमराडीह तक 12 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य भी शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
September 11, 2026
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा अण्डी-किरकार-जगमहन से सातबहिनिया, नगझर-नवापारा और गुरेराडीह किरारी से केसला मुख्य मार्ग सहित कई अन्य सड़क परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया गया।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी बड़ा फोकस

सक्ती में शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही बेदराम शासकीय महाविद्यालय मालखरौदा में अतिरिक्त भवन और नवीन लाइवलीहुड संस्थान भवन का निर्माण भी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में जल संरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मिशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए महतारी सदनों के निर्माण की भी आधारशिला रखी गई।

42 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य जनता को समर्पित

कार्यक्रम में करीब 42.46 करोड़ रुपए की लागत के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इनमें मालखरौदा क्षेत्र में 14.35 करोड़ रुपए की लागत से कलमी नहरपार से चिखली, छोटेकोट, बड़ेकोट, सिंघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण तथा करीब 11.35 करोड़ रुपए की लागत से देवरघटा से कठरापाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली होते हुए ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा बुंदेली-अड़भार मार्ग भी जनता को समर्पित किया गया।

पुलिस थाने से तहसील कार्यालय तक नई सुविधाएं

लोकार्पित विकास कार्यों में केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण भवन भी शामिल हैं। जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप, चंद्रपुर और हसौद के नवीन तहसील कार्यालय भवन, डभरा, चंद्रपुर और जैजैपुर के नवीन पुलिस थाना भवन तथा अड़भार पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही सुलौनी हाईस्कूल भवन, गोपालपुर प्रशिक्षण भवन और गोबरा महतारी सदन समेत अन्य विकास कार्य भी जनता को समर्पित किए गए।

एक ही मंच से PM आवास की भी बड़ी सौगात

सक्ती के जेठा में आयोजित इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश भी कराया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से नए घरों की चाबी सौंपी।

इस दौरान छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासों की सौगात भी मिली। सक्ती में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने और बस्तर संभाग में PM आवास सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 करने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *