LIVE UPDATE

Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सिरगिट्टी पुलिस ने रात में अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने 40 से 50 संदिग्धों और गुण्डा बदमाशों की जांच की। इस दौरान तलवार और चाकू लेकर घूम रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
August 18, 2026
कोरिया/ कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रभावी मॉडल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात अचानक पहुंची पुलिस, संदिग्धों की शुरू हुई जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात के समय अलग-अलग इलाकों में सरप्राइज चेकिंग की।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
August 19, 2026
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। करीब 40 से 50 लोगों की जांच के दौरान पुलिस को 6 आरोपियों के पास धारदार हथियार मिले।

किसी के पास तलवार तो किसी के पास चाकू

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से विकास सिंह (32), प्रमोद कुर्मी (26), अनिकेत नेताम (24), लक्की नेताम (22), राम नायक (18) और रोहित तांडी (34) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक अन्य मामले में भी सफलता मिली। गंभीर चोट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी (36), निवासी बन्नाकडीह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर संबंधित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की।

चाकूबाजी और नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चाकूबाजी, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों और बदमाशों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की ओर से रात में इस तरह की सरप्राइज चेकिंग और धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद सड़क पर हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *