LIVE UPDATE
Trending

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, बॉडीगार्ड की फायरिंग के बाद बढ़ीं मुश्किलें

पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक Faisal Khan उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना के कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के वायरल वीडियो और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।

जानकारी के मुताबिक 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में विवाद और हिंसा की घटना हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने संस्थान के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की, पत्थरबाजी की और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। इसी दौरान फायरिंग की घटना भी सामने आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
July 21, 2026
डेस्क न्यूज़।  सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़े ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खान सर के दो बॉडीगार्ड कोचिंग परिसर के बाहर फायरिंग करते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित रूप से बताया कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की और उन्हें मामले में नामजद आरोपी बना दिया।

वहीं खान सर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई थी। उनका कहना है कि कोचिंग परिसर में उस समय हिंसक माहौल था, गार्ड के साथ मारपीट की जा रही थी और पुलिस के पहुंचने में देरी हो रही थी। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
July 22, 2026
गुरुग्राम/नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचारक सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच खान सर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह छात्रों को संस्थान पर हुए हमले की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पूरे मामले को दूसरी दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनका संस्थान बंद होता है तो छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

उधर पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नई एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
July 24, 2026
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी मामले में ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के संचालक Roshan Anand की गिरफ्तारी के विरोध में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और उनकी रिहाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से इस प्रकरण में फंसाया गया है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना में शामिल सभी पक्षों की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *