LIVE UPDATE

बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट: कारोबारी से 1.60 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक कारोबारी से 1.60 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को रास्ते में रोककर मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए देवभोग जा रहे थे। वे भुगतान के लिए अपने साथ 1.60 लाख रुपये नकद लेकर बाइक से निकले थे। इसी दौरान बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले अभिषेक के साथ मारपीट की और फिर नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके के व्यापारियों और लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026; जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026; जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़
July 16, 2026
रायपुर, 16 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने उद्योग और कारोबार को प्रोत्साहन देने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *