LIVE UPDATE
Trending

CG-बस यात्रियों को झटका: 25% तक बढ़ा बस किराया, इस रूट पर 200 रुपये तक महंगी हुई यात्रा

रायपुर, 4 जून 2026। बस्तर संभाग के बस यात्रियों को अब सफर के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न रूटों पर बस किराए में 25 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद रायपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रा महंगी हो गई है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर के बीच संचालित बसों के किराए में 100 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डीलक्स, सेमी डीलक्स, लग्जरी और नॉन-स्टॉप बसों के किराए में श्रेणी के अनुसार अलग-अलग वृद्धि हुई है। नई किराया दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
June 5, 2026
Deputy Tehsildar Tushar Manik Removed Amid MLA row: सरगुजा जिले में सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने बताया कि किराया संशोधन का निर्णय लंबे समय से विचाराधीन था। वर्ष 2025 में भी इस संबंध में सहमति बनी थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस खर्च में लगातार वृद्धि के कारण बस संचालन की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे किराया बढ़ाना आवश्यक हो गया था।

किराया वृद्धि का सबसे अधिक असर बस्तर के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के यात्रियों पर पड़ने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के लिए रोजाना शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में उन्हें अब पहले की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक खर्च करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
June 5, 2026
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रियों ने किराया बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। कई यात्रियों का कहना है कि यदि किराया बढ़ाया गया है तो बसों में सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि जगदलपुर से रायपुर के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए भी बड़ी संख्या में निजी बसों का संचालन होता है। ऐसे में किराया वृद्धि का प्रभाव हजारों यात्रियों पर पड़ने वाला है। बस संचालकों और यात्रियों के बीच अब इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
June 5, 2026
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा बिलासपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *