LIVE UPDATE

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय! श्रेयस अय्यर संभाल सकते हैं कप्तानी, सूर्यकुमार की जगह पर संकट

भारतीय टी20 टीम में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए शनिवार को चयन समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिल सकता है।

सूर्यकुमार यादव ने इस साल भारत को टी20 विश्व कप जिताया था, लेकिन हाल के महीनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में उनकी कप्तानी के साथ-साथ टीम में जगह पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं श्रेयस अय्यर का दावा मजबूत माना जा रहा है। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया है। 2024 में उनकी कप्तानी में केकेआर चैंपियन भी बनी थी। इस सीजन में भी उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

चयनकर्ता आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियाई खेलों के लिए अलग-अलग टीमों का चयन कर सकते हैं। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और स्पिनर हर्ष दुबे को भी मौका मिल सकता है। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
September 10, 2026
बिलासपुर। शहर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। TNC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *