LIVE UPDATE
Trending

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 300 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहन और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर गांजे की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने अलग-अलग मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव! टूटे गाड़ियों के शीशे, काले झंडे और ‘गो बैक’ के बाद बढ़ा विवाद
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव! टूटे गाड़ियों के शीशे, काले झंडे और ‘गो बैक’ के बाद बढ़ा विवाद
September 22, 2026
रायपुर/नगांव, 22 सितंबर 2026। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के चुनावी काफिले पर कथित पथराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान एक वाहन में दोहरी नंबर प्लेट लगी मिली, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि यह खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में उनके साथियों तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा, दो लग्जरी वाहनों और मोबाइल फोन सहित कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर रौब और सड़क पर दहशत, दो के पास मिले बटनदार चाकू
सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर रौब और सड़क पर दहशत, दो के पास मिले बटनदार चाकू
September 22, 2026
बिलासपुर। शहर में चाकू लहराकर रौब जमाने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच अभी जारी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमों को मध्यप्रदेश और सरगुजा क्षेत्र रवाना किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश का हब बन रहा छत्तीसगढ़, नई नीति से निवेश-रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश का हब बन रहा छत्तीसगढ़, नई नीति से निवेश-रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *