LIVE UPDATE
Trending

CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED की पहली गिरफ्तारी, अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार

G News: छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया. वहीं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत 4 लोगों के खिलाफ परिवाद पेश किया गया है.

27 अप्रैल को जयप्रकाश गांधी के घर पड़ी थी ED की रेड

बता दें कि इस मामले में ED ने 27 अप्रैल को जमीन कारोबारी जयप्रकाश गांधी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. ED ने अभनपुर स्थित घर और ऑफिस में सुबह-सुबह रेड डाली थी. पूरे मामले में 13 अफसरों की टीम कार्रवाई की. वहीं कारोबारी के घर से दस्‍तावेजाें और डिजिटल साक्ष्‍य भी जुटाए गए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के विकास को शुक्रवार को बड़ी रफ्तार मिली। ग्राम जेठा में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है भारतमाला घोटाला?

  • भारतमाला परियोजना के अंतर्गत जमीन अधिग्रहण और भारी मुआवजे के वितरण में राज्य में एक बड़ा घोटाला सामने आया था.
  • इस घोटाले में सरकारी अधिकारियों, भू-माफियाओं और कई बिचौलियों की मिलीभगत के साथ करोड़ो रुपये का घोटाला किया गया.
  • इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध अन्‍वेषण शाखा की ने पूरे मामले की जांच की. जांच में कई बड़े खुलासे हुए.
  • रायपुर-विशाखापटनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये से अधिका का गबन किया गया.

जमीन दलालों के साथ अधिकारि‍यों की मिलीभगत

पूरे घोटाला मामले की जांच में ईडी ने पाया कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि भूमि में बदलकर उसका मुआवजा कई गुना तक बढ़ा दिया गया. मुआवजे को बढ़ाकर दिखाने का पूरा खेल राजस्‍व विभाग के अधिकारियों ने जमीन दलालों के साथ मिलकर खेला था. इस घोटाले में एम ही खसरे की जमीन को कागजों में छोटे-छोटे टूकड़ो में बांटकर अलग-अलग लोगों को मुआवजा दिलाया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
September 11, 2026
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *