LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर के अमिगोज बार में बवाल: कांग्रेस नेता नाजिम खान समेत 3 पर FIR, शराब नहीं मिलने पर संचालक से मारपीट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित अमिगोज बार में देर रात हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बार के संचालक तौसीफ खान के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता नाजिम खान सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में सलमान खान और सैय्यान बुखारी को भी आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। बार बंद होने के बाद भी आरोपियों द्वारा शराब देने का दबाव बनाया जा रहा था। जब बार संचालक तौसीफ खान ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया, तो पहले बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
August 11, 2026
रायपुर। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए सरकारी खरीदी में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इस दौरान तौसीफ खान को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

तारबाहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3, 5 के तहत केस दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत अश्लील हरकत, चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और साझा मंशा जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
August 11, 2026
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
August 11, 2026
कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *