LIVE UPDATE

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत

नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹195.50 की बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार चौथा महीना है जब सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।


तेल कंपनियों के अनुसार, नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब करीब ₹2,078.50 का हो गया है। वहीं पिछले चार महीनों में इसकी कीमत में कुल मिलाकर लगभग ₹500 तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के चलते आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।


जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
August 31, 2026
बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सिरगिट्टी पुलिस ने रात में अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *