LIVE UPDATE

Bilaspur News; नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का डंडा: 7 महीने में 2,459 पकड़े, 1,379 के लाइसेंस सस्पेंड”

शाम 6 से रात 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग

चिराग यादव, बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। शहर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी 2026 से अब तक महज सात महीने में 2,459 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया है। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया, जहां आरोपियों पर अर्थदंड लगाया गया।

वहीं, बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस ने सख्ती की है। सात महीने के दौरान 1,379 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

शाम 6 से रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा हादसे

यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सड़क हादसों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसके बाद इस समयावधि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्टॉपर और चेकिंग पॉइंट लगाकर तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है।

इन नियमों को तोड़ने वालों पर भी शिकंजा

शराब पीकर वाहन चलाने के अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत लेन, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, रेड लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट, स्टंटिंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा वाहनों में हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों तथा सड़क पर हुड़दंग और असामाजिक तरीके से वाहन चलाने वालों पर भी यातायात पुलिस की नजर है।

ITMS से ऑनलाइन भी कट रहे चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर ITMS के जरिए ऑनलाइन चालान भी जारी किए जा रहे हैं। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाना, तेज एवं लापरवाही से ड्राइविंग, रॉन्ग साइड या गलत लेन में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने जैसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *