LIVE UPDATE
Trending

NEET परीक्षा को लेकर बिलासपुर प्रशासन अलर्ट, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिलासपुर, 20 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। परीक्षा से पूर्व आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर और एसपी ने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की सुविधा, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा के दिन सभी केंद्रों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही यातायात प्रबंधन भी इस तरह किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन का कहना है कि उसकी प्राथमिकता सभी परीक्षार्थियों को तनावमुक्त और सुचारू वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार काम कर रहे हैं, ताकि NEET परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *