LIVE UPDATE
Trending

CG कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वेतन के खिलाफ मिलेगा शॉर्ट टर्म लोन, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

अनुराग कुमार, 03 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए अल्पावधि ऋण (शॉर्ट टर्म लोन) की नई सुविधा शुरू कर दी है। अब कर्मचारी अपने वेतन के आधार पर जरूरत के समय आसानी से अग्रिम राशि प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मंत्रिपरिषद के 30 सितंबर 2025 के फैसले के तहत यह व्यवस्था 16 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है। योजना के जरिए कर्मचारी किसी भी समय आपात स्थिति में अपने वेतन के विरुद्ध लोन ले सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल के पास स्थित 35...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस योजना की खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। ऋण वितरण और प्रबंधन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

योजना के क्रियान्वयन के लिए Refyne Tech Private Limited को सेवा प्रदाता बनाया गया है। वित्त विभाग ने इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की है, जिसमें आवेदन से लेकर राशि प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। बिलासपुर की एक युवती की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने लोरमी निवासी एक बिल्डर समेत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

👉 इस फैसले से अब कर्मचारियों को आपातकालीन आर्थिक जरूरतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और वे सीधे अपने वेतन के आधार पर तुरंत लोन प्राप्त कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
August 3, 2026
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026. बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *