LIVE UPDATE
Trending

CG Petrol Price Hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ महंगा, 100 के पार पहुंची कीमत, जानें नया रेट

अनुराग कुमार, रायपुर- छत्तीसगढ़ में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के बाद प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में सामान्य पेट्रोल के दाम में करीब ₹1.1 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹3.8 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं।

पेट्रोल के दाम 100 के पार

नई कीमतों के बाद रायपुर में पेट्रोल ₹100 का आंकड़ा पार कर ₹100.45 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल (XP-95) की कीमत बढ़कर ₹109.29 प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
September 19, 2026
सूरजपुर, 18 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेस बढ़ने से बढ़ी कीमत

राज्य सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले सेस में इजाफा किया है। पहले पेट्रोल पर 24% वैट के साथ ₹1 सेस लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर ₹2 कर दिया गया है। इसी बदलाव के चलते पेट्रोल महंगा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय कारण भी जिम्मेदार

वैश्विक स्तर पर तनाव, खासकर ईरान-अमेरिका तनाव का असर भी कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल-डीजल की नहीं है कमी

रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी कंपनियों के डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

सरकार को बढ़ेगा राजस्व

राज्य सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस से हर साल ₹7000 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलता है। सेस बढ़ने के बाद इस वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, जबकि सरकार के राजस्व में इजाफा तय माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
September 19, 2026
धमतरी, 19 सितंबर 2026। जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में एक दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *