LIVE UPDATE
Trending

रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई; RTO दफ्तर में एसीबी का छापा, कर्मचारी 14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने RTO कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभा राम देवांगन के रूप में हुई है, जो आरटीओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि वह वाहन नाम ट्रांसफर कराने के एवज में पैसे की मांग कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
June 5, 2026
Deputy Tehsildar Tushar Manik Removed Amid MLA row: सरगुजा जिले में सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने ACB से की थी। शिकायत में बताया गया कि फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए आरोपी ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रकम के साथ आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपए स्वीकार किए, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
June 5, 2026
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई RTO कार्यालय परिसर के भीतर ही हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
June 5, 2026
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा बिलासपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि और नाम सामने आते हैं, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई तय है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश मानी जा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में यह अहम कदम साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *