LIVE UPDATE

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का तबादला; दीपांशु काबरा, पवन देव-जीपी सिंह समेत कई बड़े नामों की बदली जिम्मेदारी

रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 31 IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। बड़े बदलावों में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
August 24, 2026
बिलासपुर/रतनपुर, 24 अगस्त 2026। रतनपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के गेट के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादला आदेश के मुताबिक पवन देव को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पद से हटाकर महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक पद से स्थानांतरित करते हुए महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शिकायत के कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा
CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शिकायत के कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा
August 24, 2026
कोण्डागांव, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ IPS अधिकारी एस.आर.पी. कल्लूरी की भी जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
August 24, 2026
बालोद, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला को लेकर शिकायतों का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 31 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

नई पदस्थापनाओं के बाद अब संबंधित अधिकारी अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे। तबादला आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *