LIVE UPDATE
Trending

CG: बालोद में मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती मांगने वाला पत्र, नक्सली नाम का इस्तेमाल

बालोद, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गुंडरदेही में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में उनसे 2 से 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय में कार्य के दौरान एक डाक कर्मी द्वारा बंद लिफाफा मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पहुंचाया गया। जब लिफाफा खोला गया, तो उसमें लिखी धमकी भरी बातें देखकर सभी चौंक गए। इसके बाद संबंधित मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार
CG News: राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार
June 25, 2026
रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने फर्जी बिलिंग और कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पत्र हस्तलिखित है और नीली स्याही से लिखा गया है। इसमें खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने फिरौती नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। साथ ही पत्र में न्यायिक कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगाए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिफाफे और पत्र से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर को मिला नया IG: बद्री नारायण मीणा संभालेंगे कमान, पी. सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
बस्तर को मिला नया IG: बद्री नारायण मीणा संभालेंगे कमान, पी. सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
June 25, 2026
रायपुर, 25 जून 2026. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों का कहना है कि इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है। यह घटना न्यायपालिका की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-जेल प्रहरी सस्पेंड; जेल में बंदी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि
CG-जेल प्रहरी सस्पेंड; जेल में बंदी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि
June 25, 2026
बिलासपुर, 25 जून 2026. सेंट्रल जेल बिलासपुर में बंदी नीलू जगत की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *