LIVE UPDATE

राघव चड्ढा की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सुरक्षा, अब केंद्र ने दी Z कैटेगरी सुरक्षा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने यह कदम उठाया। वहीं, सुरक्षा हटने के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर राघव चड्ढा को नई सुरक्षा देने का निर्णय लिया।

फिलहाल, जब तक केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो जाती, तब तक दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Z कैटेगरी सुरक्षा में करीब 30 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें कमांडो और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल होते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। हाल के दिनों में राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। उन्हें हाल ही में राज्यसभा के उप-नेता पद से भी हटाया गया था, जिसके बाद यह फैसला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
June 23, 2026
जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *