LIVE UPDATE

कश्‍मीर में पहलगाम जैसा हमला! कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत

 जम्मू-कश्मीर में एक बार फ‍िर आतंकी हमला हुआ है. इस बार भी हमला पहलगाम हमले की तरह ही किया गया है. आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम जिले में काम करने वाले मजदूरों से नाम पूछा, जैसे ही उन्‍होंने अपना नाम बताया. वैसे ही आतंकियों ने उन पर गोली चला दी. ठीक इसी तरह अप्रैल महीने में पहलगाम में भी पर्यटकों को निशाना बनाया गया था. उस समय आतंकियों ने पर्यटकों को मारने से पहले कलमा भी पढ़वाया था.

जम्‍मू-कश्‍मीर के केल्लाम इलाके में हुए इस हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई. एक मजूदर की मौत गोली लगने के बाद तुरंत बाद हो गई थी, तो वहीं दूसरे मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ा है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही हमलावरों की तलाश के लिए पूरी घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर; एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर; एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी
July 30, 2026
ललितपुर/झांसी: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ था. मारे गए युवकों की पहचान सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली में रहने वाले 24 साल के दीपक रात्रे के रूप में हुई. वहीं दूसरे युवक की पहचान 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है. दोनों मजदूरों की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्‍णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है. इसके साथ ही परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है.

सीएम वि‍ष्‍णु देव साय ने जताया शौक

घटना पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है. अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, CM साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की 2,305 टावरों की मांग
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, CM साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की 2,305 टावरों की मांग
July 31, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतंकियों की तलाश में अभियान तेज

हमले के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है ताकि हमलावरों का जल्द पता लगाया जा सके. फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह
August 1, 2026
नई दिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *