LIVE UPDATE

CG-पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने अधिसूचना की जारी

रायपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग (Dairy Analog) उत्पादों पर सख्त कार्रवाई की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्यभर में ऐसे गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है, जो असली दूध से बने उत्पादों जैसा भ्रम पैदा करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के बाद विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सरकार का कहना है कि कई उत्पादों में दूध की जगह वनस्पति वसा, वनस्पति तेल और अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का इस्तेमाल कर उन्हें पनीर, क्रीम और मक्खन जैसे दुग्ध उत्पादों के रूप में बेचा जा रहा था, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाजार हटाने पहुंची निगम की टीम से बवाल! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, 2 कर्मचारी और पुलिस जवान घायल
CG-बाजार हटाने पहुंची निगम की टीम से बवाल! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, 2 कर्मचारी और पुलिस जवान घायल
September 23, 2026
रायपुर। राजधानी के भाठागांव सब्जी बाजार में बाजार हटाने की कार्रवाई उस वक्त विवाद में बदल गई, जब नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन उत्पादों पर रहेगा प्रतिबंध?

सरकार के आदेश के अनुसार प्रतिबंध उन उत्पादों पर लागू होगा—

  • जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद नहीं हैं।
  • जिनमें दूध के स्थान पर वनस्पति वसा, वनस्पति तेल या अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का उपयोग किया गया हो।
  • जिनकी पैकेजिंग, लेबलिंग या प्रदर्शन उपभोक्ताओं को भ्रमित करता हो और उन्हें असली डेयरी उत्पाद जैसा दिखाया जाता हो।

इन उत्पादों को मिली छूट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ मानकीकृत खाद्य उत्पाद इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। इनमें शामिल हैं—

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर-बलौदाबाजार सफर होगा फोरलेन! 1500 करोड़ की सड़क परियोजना पर बढ़ी रफ्तार, 17 हेक्टेयर जमीन सर्वे में शामिल
रायपुर-बलौदाबाजार सफर होगा फोरलेन! 1500 करोड़ की सड़क परियोजना पर बढ़ी रफ्तार, 17 हेक्टेयर जमीन सर्वे में शामिल
September 23, 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार का सफर अब और तेज होने वाला है। रायपुर-बलौदाबाजार सड़क को फोरलेन में तब्दील करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • फ्रोजन डेजर्ट
  • प्रोसेस्ड चीज़
  • मिक्स्ड फैट स्प्रेड

इन उत्पादों के लिए पहले से निर्धारित खाद्य मानकों का पालन अनिवार्य रहेगा।

किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 और धारा 18 के तहत की गई है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावटी और भ्रामक खाद्य उत्पादों से बचाना तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद! गोमती साय को गुजरात, सौरभ सिंह को झारखंड की कमान, बनाए गए सह-प्रभारी
BJP संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद! गोमती साय को गुजरात, सौरभ सिंह को झारखंड की कमान, बनाए गए सह-प्रभारी
September 23, 2026
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को दूसरे राज्यों की अहम जिम्मेदारी मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितने समय तक प्रभावी रहेगा आदेश?

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार यह प्रतिबंध राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से एक वर्ष तक अथवा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा अंतिम नियम जारी होने तक लागू रहेगा। जो भी अवधि पहले समाप्त होगी, उसी के अनुसार आदेश प्रभावी रहेगा।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों, निर्माताओं, वितरकों और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *