LIVE UPDATE
Trending

CM विष्णुदेव साय ने कुलगाम आतंकी हमले को बताया कायराना हरकत, दोनों श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की मदद का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मारे गए दोनों श्रमिकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि आश्रित परिवारवालों को 20-20 लाख रुपये की मदद दी जाएगी.

कठोर शब्दों में निंदा की

सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम साय ने लिखा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के हमारे श्रमिक भाइयों दीपक रात्रे एवं भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है. इस कायराना आतंकी हमले की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है, ताकि परिवारों को हर संभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके.

‘आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट’

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और इस जघन्य अपराध के दोषियों को उनके कृत्य का कठोर दंड अवश्य मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *