LIVE UPDATE
Trending

IIM नवा रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री करेंगे मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में नवा रायपुर स्थित IIM में चिंतन शिविर 3.0 का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे।

सुशासन और नई कार्यशैली पर रहेगा जोर

सूत्रों के अनुसार, चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य मंत्रियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। शिविर के दौरान प्रशासन, नीति निर्माण, जनसेवा, तकनीक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंत्रियों को प्रशिक्षण देंगे। बदलते समय के अनुरूप शासन व्यवस्था में नवाचार और बेहतर प्रबंधन के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
वक्फ बोर्ड के डीजे-आतिशबाजी प्रतिबंध पर हाईकोर्ट की रोक, उर्स और दरगाहों से जुड़े आदेश पर अंतरिम राहत
वक्फ बोर्ड के डीजे-आतिशबाजी प्रतिबंध पर हाईकोर्ट की रोक, उर्स और दरगाहों से जुड़े आदेश पर अंतरिम राहत
June 23, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाहों, उर्स और अन्य मजहबी जलसों में डीजे, धुमाल और आतिशबाजी पर लगाए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन

शिविर में सरकार की आगामी कार्ययोजनाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मंच के जरिए सरकार आने वाले वर्षों के लिए अपनी प्राथमिकताओं और रणनीतियों को अंतिम रूप दे सकती है।

पहले भी हो चुके हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम

गौरतलब है कि इससे पहले भी नवा रायपुर स्थित IIM में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अब चिंतन शिविर 3.0 के माध्यम से सरकार विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ लेकर प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को नई दिशा देने की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें…
8 मौतें, 4 महीने और एक ‘हमदर्द’ हत्यारा…इंसानों से पहले ‘कुत्ते’ पर मर्डर का ट्रायल! ‘कसडोल हत्याकांड’ की वो खौफनाक कहानी, जिसने हिला दिया छत्तीसगढ़
8 मौतें, 4 महीने और एक ‘हमदर्द’ हत्यारा…इंसानों से पहले ‘कुत्ते’ पर मर्डर का ट्रायल! ‘कसडोल हत्याकांड’ की वो खौफनाक कहानी, जिसने हिला दिया छत्तीसगढ़
June 24, 2026
इसे किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट कहिए या किसी शातिर दिमाग की खौफनाक साजिश... लेकिन छत्तीसगढ़ के कसडोल इलाके के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *