LIVE UPDATE
Trending

साय सरकार का बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, अधिकारियों से बदतमीजी करने वालों पर FIR, 7 गाड़ियां जप्त

रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े रुख के बाद प्रदेश में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चल रहा अभियान अब बेहद आक्रामक हो गया है। सरकार ने साफ संदेश दे दिया है कि सूबे की खनिज संपदा की लूट और शासकीय काम में अड़ंगा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इसी कड़ी में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लगे 7 भारी वाहनों को जप्त किया है। यही नहीं, अंबिकापुर में जांच टीम को धमकी देने और अभद्रता करने वाले रसूखदारों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घूसखोरों पर ACB का हंटर: रिश्वतखोर पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में दबोचे गए
CG-घूसखोरों पर ACB का हंटर: रिश्वतखोर पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में दबोचे गए
June 25, 2026
बिलासपुर, 25 जून 2026: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 जिलों में आधी रात छापा, खलबली

संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा केंद्रीय खनि उड़नदस्ता प्रभारी श्री रजत बंसल के निर्देशन में टीम ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), सूरजपुर और सरगुजा जिलों में शिकायतों के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (बरबसपुर क्षेत्र) में चूना पत्थर (Limestone) से लदे 2 हाइवा जप्त। सूरजपुर (लटोरी और खड़गवां) में रेत से भरा 1 हाइवा और 1 टिप्पर पकड़ा गया सरगुजा (सकालो और अंबिकापुर) में रेत का अवैध परिवहन करते 3 टिप्परों पर गाज गिरी। जप्त किए गए सभी वाहनों को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत थानों में सीज कर दिया गया है।

अधिकारी को दी धमकी, तो सीधे पहुंचे हवालात!

इस पूरी कार्रवाई के दौरान सरगुजा के अंबिकापुर (गांधी चौक) में एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा भी देखने को मिला। जब खनिज विभाग की टीम गाड़ियों को रोककर जांच कर रही थी, तब वाहन मालिक, ड्राइवर और उनके कुछ साथियों ने अधिकारियों को घेर लिया। टीम के साथ न सिर्फ गाली-गलौच और अभद्रता की गई, बल्कि शासकीय काम में बाधा डालते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद 6 पर FIR दर्ज, प्रशासनिक ढांचे में बड़े फेरबदल की तैयारी
अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद 6 पर FIR दर्ज, प्रशासनिक ढांचे में बड़े फेरबदल की तैयारी
June 25, 2026
डेस्क न्यूज़। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने अब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने इस बदतमीजी को बेहद गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश के तहत बिना वक्त गंवाए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत थाना गांधीनगर में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है।

विभाग की दो-टूक चेतावनी: अभी तो यह शुरुआत है…

खनिज विभाग ने इस एक्शन के बाद माफियाओं और उनके संरक्षकों को खुली चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं, बल्कि और तेज होगा। कानून तोड़ने, अधिकारियों को डराने या धमकाने वालों के खिलाफ अब सीधे जेल भेजने की कार्रवाई होगी। राज्य के राजस्व और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन का यह संयुक्त चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नशे में दूल्हा पहुंचा बारात लेकर…दुल्हन ने जड़े थप्पड़, तोड़ दी शादी; बोली- नशेड़ी के साथ नहीं बिताऊंगी जिंदगी…अब पुलिस बनाएगी ‘यूथ आइकॉन’
नशे में दूल्हा पहुंचा बारात लेकर…दुल्हन ने जड़े थप्पड़, तोड़ दी शादी; बोली- नशेड़ी के साथ नहीं बिताऊंगी जिंदगी…अब पुलिस बनाएगी ‘यूथ आइकॉन’
June 26, 2026
जांजगीर-चांपा,26 जून 2026. शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, द्वार पूजा की रस्म चल रही थी और घराती-बाराती सब जश्न में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *