LIVE UPDATE
Trending

Suvendu Adhikari Oath: पश्‍च‍िम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु बंगाल, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सुवेंदु सीधे मंच पर मौजूद नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका अभिवादन किया। इस दौरान पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

राज्यपाल R. N. Ravi ने सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और NDA तथा BJP शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और राजनीतिक बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
June 5, 2026
Deputy Tehsildar Tushar Manik Removed Amid MLA row: सरगुजा जिले में सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर पहुंचते ही PM मोदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल रहे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
June 5, 2026
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शपथ समारोह की खास तस्वीरें

pm modi in kplkata suvendi shapath
कोलकाता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पद के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

राजनीतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले BJP कार्यकर्ताओं की याद में एक विशेष स्मारक बनाया गया है।

कोलकाता | ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कलाकारों ने बंगाली लोकगीत गाए

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
June 5, 2026
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा बिलासपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

makhanlal sarkar
प्रधानमंत्री मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गले लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *