LIVE UPDATE
Trending

CG-उपचुनाव अपडेट; छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

बिलासपुर, 9 मई 2026. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। मतदान 1 जून को कराया जाएगा, जबकि मतगणना और अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित नगरपालिकाओं और पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पदों सहित कुल 82 रिक्त पदों पर चुनाव होगा। वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 पदों सहित कुल 1228 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 18 मई तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं पंचायत चुनाव में 1 जून को ही मतदान और मतगणना दोनों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जबकि अंतिम सारणीकरण और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव में 44 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए 115 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10 लाख 37 हजार 789 मतदाता मतदान करेंगे और इसके लिए 937 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इधर चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही बिलासपुर नगर निगम के संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की ओर से जयपाल निर्मलकर, मोहम्मद आजम और अब्दुल तसलीम के नाम चर्चा में हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से संध्या चौधरी, राजेश रजक और मधु सूदन के नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ही दलों ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

वार्ड में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क और बैठकों का दौर भी तेज कर दिया है। स्थानीय स्तर पर समर्थकों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *