LIVE UPDATE
Trending

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल ने लगाई मुहर, राज्यपाल से मिलने हुए रवाना

Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कोलकाता में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। देर शाम सरकार बनाने के दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात के लिए रवाना हो गए हैं ा

जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी 9 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की मौजूदगी में हुई बैठक में इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इनमें Roopa Ganguly का नाम लगभग तय माना जा रहा है, जबकि दूसरे नाम को लेकर अभी भी मंथन जारी है।

2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही राज्य में All India Trinamool Congress के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुभेंदु अधिकारी इस चुनाव में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभरे। उन्होंने भवानीपुर और नंदीग्राम सीट पर Mamata Banerjee को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। इससे पहले 2021 के चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को मात दी थी। लगातार दो बड़े मुकाबलों में जीत के बाद उन्हें ‘जायंट किलर’ के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में बीजेपी संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने और हिंदुत्व के मजबूत चेहरे के रूप में उभरने की वजह से पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आने के बाद उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *