LIVE UPDATE
Trending

सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी अजय यादव ने विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2026 को होगी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 19 मई 2026 को आरोपी अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश कुमार वर्मा की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। कोर्ट ने माना था कि आरोपियों पर हजारों लोगों की भीड़ को उकसाने, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पुलिस बल पर जानलेवा हमला कराने जैसे गंभीर आरोप हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
July 13, 2026
रायपुर, 13 जुलाई 2026। ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के अनुसार, बलौदाबाजार हिंसा के दौरान जिला मुख्यालय में बड़े पैमाने पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी, जिससे 13 से 15 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अमित बघेल पर 17, अजय यादव पर 13 और दिनेश कुमार वर्मा पर एक आपराधिक मामला दर्ज है।

क्या है पूरा मामला?

15-16 मई 2024 की रात गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक प्रतीक जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन समाज के लोगों ने कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की। इसके बाद राज्य सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर की ‘ढोकरा कला’ का वैश्विक डंका: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
बस्तर की ‘ढोकरा कला’ का वैश्विक डंका: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
July 13, 2026
रायपुर, 13 जुलाई 2026। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 जून 2024 को जैतखाम तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर के पास एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में आग लगा दी। प्रशासन के अनुसार इस हिंसा में सरकारी संपत्तियों को 12.53 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। मामले में 43 प्रकरण दर्ज कर 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *