LIVE UPDATE

ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे

रायपुर, 19 जून 2026. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने यह कार्रवाई 17 जून को की, जिसके बाद अदालत ने आरोपी इंजीनियर को 18 जून से 27 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसीबी के अनुसार, भागीरथ वर्मा वर्ष 2019 से 2023 तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ रहे। आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा कार्य आवंटित करने और दस्तावेजी आपत्तियां हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की तथा अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। मामले में 15 जून 2026 को अपराध क्रमांक 28/2026 दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
8 मौतें, 4 महीने और एक ‘हमदर्द’ हत्यारा…इंसानों से पहले ‘कुत्ते’ पर मर्डर का ट्रायल! ‘कसडोल हत्याकांड’ की वो खौफनाक कहानी, जिसने हिला दिया छत्तीसगढ़
8 मौतें, 4 महीने और एक ‘हमदर्द’ हत्यारा…इंसानों से पहले ‘कुत्ते’ पर मर्डर का ट्रायल! ‘कसडोल हत्याकांड’ की वो खौफनाक कहानी, जिसने हिला दिया छत्तीसगढ़
June 24, 2026
इसे किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट कहिए या किसी शातिर दिमाग की खौफनाक साजिश... लेकिन छत्तीसगढ़ के कसडोल इलाके के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FIR में चौंकाने वाला खुलासा: नकद के अलावा एसी, टीवी और हीरे की अंगूठियां भी लीं

आमतौर पर भ्रष्टाचार के मामलों में नकद लेन-देन की बात सामने आती है, लेकिन इस मामले की एफआईआर (FIR) बेहद चौंकाने वाली है। आरोपी इंजीनियर भागीरथ वर्मा ने ठेकेदार से न केवल कैश लिया, बल्कि अपने घर को सजाने का सामान भी रिश्वत के तौर पर वसूल किया। एसीबी के दस्तावेजों के अनुसार, इंजीनियर ने ठेकेदार के पैसों से अपने घर के लिए एसी, टाइल्स, ग्रेनाइट, एलईडी टीवी, स्मार्ट फोन और यहाँ तक कि सोने व हीरे की अंगूठियां भी खरीदी थीं। जांच एजेंसी के पास इन सामानों की खरीदी के बिल और बैंक भुगतान के पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

1.68 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का आरोप

दुर्ग निवासी ठेकेदार राघवेंद्र तिवारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच काम दिलाने और फाइलों में लगाई गई आपत्तियां हटाने के नाम पर उससे लगातार रकम वसूली गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने विभिन्न माध्यमों से 1.68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी। एसीबी के दस्तावेजों में नकद लेन-देन के अलावा घर सजाने और निजी उपयोग की वस्तुओं की खरीद से जुड़े बिल और बैंक भुगतान का भी उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोचिंग सेंटरों पर निगम का बड़ा एक्शन: 6 संस्थानों की जांच में मिली खामियां, उड़ान IAS सेंटर सील
कोचिंग सेंटरों पर निगम का बड़ा एक्शन: 6 संस्थानों की जांच में मिली खामियां, उड़ान IAS सेंटर सील
June 24, 2026
बिलासपुर, 24 जून 2026। शहर के कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन शहरों के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मामला दर्ज होने के बाद एसीबी की टीमों ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एक साथ दबिश दी। जांच टीम ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में 6 स्थानों तथा मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2 स्थानों समेत कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और कई अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण बरामद किए गए हैं।

एसीबी का बयान:

“आरोपी भागीरथ वर्मा फिलहाल 27 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपी की ज्ञात आय और बरामद संपत्तियों के बीच के अंतर (आनुपातिक संपत्ति) का आकलन किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान कई और बड़े रसूखदारों और अधिकारियों के नाम सामने आने की उम्मीद है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।”

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हत्या और दुष्कर्म के आरोपी 11 बाल कैदी फरार, बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की उखाड़कर दीवार फांद भागे सभी
छत्तीसगढ़ में हत्या और दुष्कर्म के आरोपी 11 बाल कैदी फरार, बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की उखाड़कर दीवार फांद भागे सभी
June 24, 2026
अंबिकापुर के बिशुनपुर रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार देर शाम 11 अपचारी बालक फरार हो गए। तेज बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफआईआर में दर्ज रिश्वत के सामान

  • सामान – राशि (रु.)
  • लॉयड कंपनी के 5 एसी भुगतान ठेकेदार
  • टाइल्स व ग्रेनाइट – 3.39 लाख
  • एलईडी लाइटें – 1.40 लाख
  • दो स्मार्ट फोन – 59 हजार
  • दो सोने की अंगूठियां शिकायत में दर्ज
  • दो हीरे की अंगूठियां – 3.50 लाख

इस तरह हुआ खुलासा

  • शिकायतकर्ता ने बैंक ट्रांजेक्शन, बिल और वाट्सऐप चैट एसीबी को सौंपे।
  • एफआईआर के अनुसार एक परिचित के खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर करने का भी उल्लेख है।
  • एसीबी ने प्रारंभिक जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत मामला दर्ज किया।

2019 से 2023 तक की कथित वसूली

  • वर्ष – राशि (रु.)
  • 2019 – 32.65 लाख
  • 2020 – 42.65 लाख
  • 2021 – 93.22 लाख
  • कुल 1.68 करोड़ से अधिक

(यह रकम शिकायतकर्ता द्वारा एफआईआर में किए गए दावे पर आधारित है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *