LIVE UPDATE

Raipur Anwar Dhebar ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी रेड, अनवर ढेबर के ठिकानों पर दबिश जारी, 3-4 ठिकानों पर ED की छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम कारोबारी अनवर ढेबर के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रायपुर में तीन से चार स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई है। इनमें बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर का आवास भी शामिल है।

सुबह दो गाड़ियों से पहुंचे ED के अधिकारियों ने घर के भीतर जांच शुरू की। टीम मकान के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या मिला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: EOW-ACB का प्रदेश भर में छापा; ज्वेलर्स, कोल कारोबारी और रेत कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
CG News: EOW-ACB का प्रदेश भर में छापा; ज्वेलर्स, कोल कारोबारी और रेत कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर फिर जांच के दायरे में

अनवर ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भाई हैं। उनका नाम छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सामने आया था। इस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कड़ी शर्तों के साथ जमानत भी मिली थी।

हालांकि, शुक्रवार को ED ने जिन ठिकानों पर दबिश दी है, वह कार्रवाई सीधे शराब घोटाले से संबंधित है या किसी अन्य मामले की जांच का हिस्सा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का मेगा मूवमेंट; पांच दिन में छह केंद्रीय मंत्री; राज्योत्सव से विकास योजनाओं तक बड़े एजेंडे पर नजर
छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का मेगा मूवमेंट; पांच दिन में छह केंद्रीय मंत्री; राज्योत्सव से विकास योजनाओं तक बड़े एजेंडे पर नजर
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं। 30 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन से चार ठिकानों पर जांच, कार्रवाई की वजह पर सस्पेंस

सूत्रों के हवाले से तीन से चार स्थानों पर ED की टीमों के पहुंचने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक छापेमारी के उद्देश्य और जांच के विषय में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस छापेमारी के पीछे कौन-सा मामला है और जांच का अगला दायरा क्या होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG चर्चित संजू त्रिपाठी मर्डर केस में बड़ा उलटफेर; कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी; पुलिस की विवेचना पर कोर्ट ने उठाए सवाल
CG चर्चित संजू त्रिपाठी मर्डर केस में बड़ा उलटफेर; कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी; पुलिस की विवेचना पर कोर्ट ने उठाए सवाल
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐसा फैसला सुनाया है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *